फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   farmer son Dharmendra Yadav of Firozabad also contributed in Chandrayaan 3 mission

Chandrayaan-3: मिशन में शामिल है फिरोजाबाद के किसान का बेटा, लांच के बाद से कर रहे चंद्रयान-3 की निगरानी

Wed, 23 Aug 2023 02:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 02:18 PM IST
सार

फिरोजाबाद के किसान के बेटे धर्मेंद्र यादव भी चंद्रयान-3 मिशन में शामिल हैं। लांच के बाद से वह चंद्रयान-3 की निगरानी कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
farmer son Dharmendra Yadav of Firozabad also contributed in Chandrayaan 3 mission
Firozabad News: चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो द्वारा लांच किए गए चंद्रयान-3 की लैंडिंग बुधवार को होनी है। पूरे देश को उस पल का बेसब्री से इंतजार है। मिशन चंद्रयान-3 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी किसान के बेटे का योगदान है। गांव से लेकर जिलेभर के लोग आज उस किसान के बेटे पर गर्व महशूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चंद्रयान-3 मिशन में टूंडला क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव भी शामिल हैं। चंद्रयान-3 के लांच होने के बाद वह बंगलुरू से इसकी निगरानी कर रहे हैं। अब बुधवार को जब यह चंद्रमा पर लैंड करने वाला है तो धर्मेंद्र के परिजन व गांव के लोग खासे उत्साहित हैं। वह इसके सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः Chandrayaan-3 Landing: आगरा में मंदिरों में की जा रही पूजा, लाइव प्रसारण देखने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र के पिता शंभू दयाल यादव और मां का नाम कमला है। पिता एक किसान हैं। वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव के भाई उपेंद्र यादव ने बताया कि चंद्रयान की लांचिंग हरिकोटा से हुई थी। चंद्रयान की निगरानी बंगलुरू से की जा रही है। इसमें धर्मेद्र वरिष्ठ वैज्ञानिक की भूमिका में निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान को लेकर पूरा देश भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस कर रहा है। मगर, धर्मेंद्र की भूमिका से गांव में उत्साह का माहौल बना है।

यह भी पढ़ेंः Chandrayaan-3: चांद पर दूजे उतरते देखे...अब हमारी बारी; अंतरिक्ष विज्ञानियों से लेकर आमजन को लैंडिंग का इंतजार
 

बताया कि काफी कम उम्र में ही उनकी काबिलियत और उपलब्धियों ने उन्हें एक वरिष्ठ साइंटिस्ट बना दिया। इसके बाद देश के तमाम बड़े अंतरिक्ष मिशनों में उनकी अहम भूमिका रही। फिलहाल उनके हाथों में मिशन चंद्रयान-3 की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर देश और दुनियाभर के करोड़ों लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं, जब भारत एक इतिहास रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Chandrayaan-3: लैंडिंग देखने को जनता में दिखा गजब का उत्साह, खास से लेकर आमजन तक कर रहे बेसब्री से इंतजार
 

बताया कि धर्मेंद्र ने जिले के ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज से 12वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मथुरा के हिंदुस्तान कॉलेज से बीटेक किया। उन्होंने जालंधर से एमटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद वह वर्ष 2011 से ISRO में वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed