Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   False rape allegation leveled after coaching fees were demanded; FIR registered following court order

Firozabad News: कोचिंग फीस मांगने पर लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Sat, 07 Nov 2026 04:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Nov 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
False rape allegation leveled after coaching fees were demanded; FIR registered following court order
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- समझौते के बाद भी 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने और बदनाम करने की धमकी देने का भी संचालक ने लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में कोचिंग की बकाया फीस मांगने पर एक छात्रा और उसके परिजन द्वारा शिक्षक पर दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित संचालक की अर्जी पर कोर्ट के आदेश पर नारखी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें छात्रा, उसकी मां और भाई को आरोपी बनाया गया है।
सुनीता नगर मोहद्दीनपुर, नारखी निवासी प्रशांत कुमार घर के भूतल पर वर्ष 2019 से एकेडमी क्लासेज एवं कंप्यूटर सेंटर संचालित करते हैं। पचवान कॉलोनी, नारखी निवासी छात्रा ने 6 जनवरी को आरआरबी की तैयारी के लिए कोचिंग में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि छात्रा ने शुरुआती तीन महीने तो 500 रुपये प्रतिमाह की हिसाब से फीस दी, लेकिन अप्रैल 2025 से फीस देना बंद कर दिया। 22 जून 2026 को जब संचालक ने अन्य विद्यार्थियों के सामने उससे बकाया फीस की मांग की, तो वह भड़क गई और सबक सिखाने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए कोचिंग छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद 14 जुलाई 2026 को शिवानी ने एक प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक के भाई मयंक के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी तहरीर दे दी, जिसमें संचालक प्रशांत को भी सह-आरोपी बना दिया गया। जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और साक्ष्य रखे, तो खुद को घिरता देख छात्रा ने अपनी मां और भाई की उपस्थिति में थाना प्रभारी के समक्ष लिखित समझौता कर लिया और अपनी शिकायत वापस ले ली।

समझौते के बाद भी आरोपी नहीं माने और लगातार 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। उन्होंने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वे कोचिंग नहीं चलने देंगे और समाज में बदनाम कर देंगे। पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने पर कोर्ट गए। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि कोर्ट आदेश पर थाना नारखी पुलिस ने छात्रा, उसकी मां और भाई के खिलाफ रंगदारी, आपराधिक षड्यंत्र के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की अग्रिम विवेचना उपनिरीक्षक अतुल शर्मा को सौंपी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed