फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Factory gateman shot dead, Agra referred

फिरोजाबाद: फैक्टरी के गेटमैन को मारी गोली, आगरा रेफर

Sun, 12 Feb 2023 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Feb 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
Factory gateman shot dead, Agra referred
फैक्टरी के गेटमैन को मारी गोली, आगरा रेफर
विज्ञापन

जमीन को लेकर चल रहा विवाद, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फैक्टरी में काम करने जा रहे वृद्घ को शनिवार रात नगला विश्नू स्थित बीएस आईटीआई के पास कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली वृद्घ की पीठ में लगी। वह मौके पर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार को देर रात सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वृद्घ की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
नगला विश्नू निवासी बनवारी लाल (62) एक फैक्टरी में गेटमैन की नौकरी करता है। शनिवार रात करीब दस बजे वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। बीएस आईटीआई के पास पहुंचा था, तभी कुछ लोगों ने वृद्घ पर पीछे से गोली चला दी। गोली वृद्घ की पीठ में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस और वृद्घ के परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लाइनपार अनुरुद्घ प्रताप सिंह का कहना है कि कुछ लोगों ने वृद्घ को गोली मारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वृद्घ का नगला विश्नू निवासी कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed