{"_id":"592448744f1c1be23b535aa4","slug":"expired-cold-drink-bottles-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक की बोतलों को नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक की बोतलों को नष्ट कराया
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक नष्ट कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षाधिकारी वीएस कुशवाह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान जिले में चलाया गया। एका बाजार में खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई बोतल एक्सपायर्ड शीतल पेय मिलीं। इन्हें मौके पर ही गिरवा दिया गया। साथ ही संक्रमित मिठाइयों को नष्ट कराया।
टीम ने रामकुमार को बिना पंजीकरण के किराना दुकान चलाने पर चालान काटा। मुस्तफाबाद स्थित राजकुमार की दुकान से टाफी का नमूना लिया। शिकोहाबाद स्थित कोकाकोला शीतल पेय के थोक विक्रेता कृष्णा इंटरप्राइजेज के यहां से 17 बोतल एक्सपायरी पाई गईं। इसे सस्ते दाम पर फुटकर विक्रेताओं को दिया जाता है। इनको मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षाधिकारी अरुण मिश्रा ने नगला दखल स्थित लता आईक्रीम से आईकैंडी का नमूना लिया। जांच रिपोर्ट के अनुसार इसमें चीनी नहीं पाई गई। सेक्रीन की मिलावट की पुष्टी हुई। आईकैंडी में मिलाया हुआ रंग भी मानक के अनुसार नहीं पाया गया।
विज्ञापन