फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   examination,up Board

चित्रकला में भाई की जगह परीक्षा देने आया मुन्नाभाई पकड़ा गया

Tue, 29 Mar 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
examination,up  Board
चित्रकला में भाई की जगह परीक्षा देने आया मुन्नाभाई पकड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा में छोटे भाई की जगह पेपर देने आए मुन्नाभाई को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चित्रकला, भूगोल और रंजन कला की परीक्षा 293 विद्यार्थियों ने छोड़ दी।

उसायनी स्थित मां वैष्णों देवी इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में परीक्षा दे रहे थे। तभी केंद्र व्यवस्थापक मुकुट सिंह ने छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र से फोटो का मिलान किया। एक परीक्षार्थी के फोटो का मिलान न होने पर उससे पूछताछ की। बात में पता चला कि पकड़ा गया छात्र इंटर की परीक्षा दे रहा है॥ वह छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया है। केंद्र व्यवस्थापक ने मुन्नाभाई को पुलिस के हवाले कर दिया। हाईस्कूल चित्रकला परीक्षा में 40,394 परीक्षार्थियों में से 4931 ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल रंजनकला में 13 में से पांच परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट भूूगोल विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 2765 में से 2411 में परीक्षा दी। 354 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। हमने सभी केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया है कि वह प्रवेेश पत्र से छात्र के फोटो का मिलान अवश्य करें। कोई फर्जी छात्र पकड़ा जाता है तो उसकी एफआईआर दर्ज जरूर कराएं। आगामी परीक्षाओं में सख्ती और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed