फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Exam center

परीक्षा केंद्रों से होने वाली वेबकास्टिंग का होगा ट्रायल

Mon, 06 Jan 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Exam center
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2020 का सीधा प्रसारण किया जाना है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने बेब कास्टिंग के ट्रायल की तारीख भी जारी कर दी है। केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होंगे। शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए कई स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ ही इसका सीधा प्रसाधरण भी कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जा रही है। इसका ट्रायल करवा कर सभी कालेजों की कनेक्टविटी चेक की जाएगी।
विज्ञापन

लाइव प्रसारण में व्यवधान तो नहीं हो रहा है। इसस पहले सभी 91 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्त विहीन विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों को आदेश जारी किए जा रहे हैं। जल्द ही कमरों में दो वॉयस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे में दो वॉयस रिकार्डर, राउटर, डीवीआर व फोर जी ब्राडबैंड कनेक्शन लगवाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या कहते हैं अधिकारी
यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में शासन और प्रशासन की मंशा सभी प्रधानाचार्यों को बता दी गई है। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों से भी अवगत करा दिया है। बावजूद इसके किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो सीधे तौर पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।
रितु गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed