फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Every mind brother, green landscape dominated

हर मन को भाई, हरी छटा छाई

Mon, 17 Aug 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 17 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Every mind brother, green landscape dominated
फीरोजाबाद। महिलाओं में हरियाली तीज की छटा छायी हुई है। शहर हो या देहात हर ओर उमंग और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। गीत, संगीत के बीच कार्यक्रमों की धूम है। महिला झूले झल कर सावन के मल्हार गुनगुना रही हैं तो वहीं मंदिरों में सोमवार को हरियाली तीज की अनोखी छटा बिखरी रही।
विज्ञापन

सोमवार को हरे परिधानों में सजी महिलाएं बाजार में खरीदारी करने पहुंची तो कुछ हाथों पर मेहंदी रचवाने। चूड़ी व कास्मेटिक की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं  महिलाओं के हाथों में 50 रुपये से लेकर 400 रुपये तक मेहंदी रची है। महिलाओं ने राजस्थानी, अरेबिक, बाम्बे गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन

वहीं हरियाली तीज के अवसर पर ब्रजराज सिंह विद्या मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अगम सिरवार और गौरी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में स्नेहा राजपूत और आस्था, कोमल, भूमि अव्वल रहे। ब्रजराज गर्ल्स में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्राची, स्मृति, साक्षी अव्वल रहीं। ब्लू बैल गार्डन स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव की धूम रही। बच्चों ने झूला झूलकर हरियाली तीज का आनंद उठाया। प्रधानाध्यापिका विनीता मूढ़ोतिया ने सभी को हरियाली तीज के बारे में बताया। सत्यम शिवम सुंदरम फाउंडेशन द्वारा जय भोले शंकर मंदिर तिलक नगर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। संगीता, कुसुमा सिंह, गुड्डी शर्मा, ऊषा ठाकुर, शीला कुमारी, कुसुमा आदि मौजूद रहीं। न्यू जीनियस ग्रुप ऑफ फीरोजाबाद की सदस्यों ने स्वर्ग आश्रम पर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। सचिव ममता अग्रवाल, माया अग्रवाल, राजकुमारी, नीतू, विनीता, मीना मित्तल, अनुराधा बंसल, स्वेता, वर्षा मित्तल, कांता, मधू, मीनाक्षी, भावना अल्का, शीनू आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसागंज में मनाया हरियाली तीज महोत्सव
सिरसागंज। प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर पर आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन मेहंदी, भजन, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंदिर समिति में शामिल सभी सदस्यों ने जज मंडल का गठन किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.राघवेंद्र सिंह ने भगवान कृष्ण के हिंडोले में झूला झुलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।


 हरे रंग की अधिक मांग
सावन में हरे रंग की डिमांड अधिक है। क्लब पार्टी, किटी पार्टी और फ्रेंड सर्किल में महिलाएं हरियाली तीज थीम, ग्रीन थीम पर पार्टी रखती हैं। इसमें ग्रीन कलर के कपड़ों, एसेसरीज की मांग होती है, इसलिए बाजार में हरे रंग के सामानों की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed