{"_id":"604267a98ebc3ed3802f8ed2","slug":"even-after-spending-two-crores-the-problem-remains-the-newly-built-bridge-became-a-showpiece-firozabad-news-agr483287368","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ खर्च करने के बाद भी समस्या जस की तस, नवनिर्मित पुल बना शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ खर्च करने के बाद भी समस्या जस की तस, नवनिर्मित पुल बना शोपीस
विज्ञापन
शिकोहाबाद - नवनिर्मित पुल
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। स्टेशन रोड स्थित नहर पर करीब दो करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित पुल शोपीस बन कर रह गया है। क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी से इस पुल को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
स्टेशन रोड नगर की व्यस्ततम सड़कों में से एक है। रोड पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। माधवगंज क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बन जाने से यह मार्ग और भी व्यस्त हो गया है।
रेलवे स्टेशन रोड पर बड़ी संख्या में बाह-बटेश्वर तथा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वाहनों का आवागमन रहता है। इस रोड पर कई स्कूल, कॉलेज भी हैं। पुल पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पुल का निर्माण हुए करीब चार माह से अधिक का समय हो गया लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है, जिससे राहगीरों और क्षेत्रीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण नवनिर्मित पुल शोपीस बन कर रह गया है।
विज्ञापन
नहर पर बना नवीन पुल आम जनता के लिए सहूलियत भरा है। इसे जितना जल्दी हो सके, चालू कर देना चाहिए। इसके शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। स्कूली बच्चों को तेज धूप और गर्मी में जाम में न फंसना पड़े।
अशोक शुक्ला - अभिभावक
आलू का सीजन प्रारंभ हो गया है। देहात क्षेत्र से आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली नहर पुल संकरा होने से जाम में फंस जाते हैं, जिससे उन्हें काफी समय जाम में खड़े होकर गुजारना पड़ता है। नहर पर बनाया गया नया पुल चालू हो जाए तो किसानों को समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
विश्वनाथ पचौरी
नहर पुल से सैकड़ों की संख्या में लोग बटेश्वर भोले बाबा के दर्शन करने को जाते हैं। इसके साथ ही बाह क्षेत्र और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस को जाते हैं। नया पुल चालू हो जाए तो वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
ठाकुर सुदीप सिंह
पालीवाल महाविद्यालय एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह से स्टेशन रोड स्थित नहर पर बने नए पुल को शीघ्र चालू कराने के लिए जनता के हित को देखते हुए मांग की है। उन्होंने कहा है कि पुल निर्माण के बाद चार माह से बंद पड़ा है, जो सरकारी धन का दुरुपयोग समान है।