{"_id":"e100111c95cffcf6789c52ce9e5d9e76","slug":"encompass-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने दिया धरना
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से लौटे रेलवे कर्मचारी की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से घर पर मौत हो गई। मौत की खबर पाकर रेलवे यूनियन नेताओं ने शुक्रवार को मंडल यातायात प्रबंधक के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर मौत का कारण उत्पीड़न बताया और कर्मचारियों का शोषण करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। बता दे कि मृतक कर्मचारी को कुछ दिन पहले इलाहाबाद से आए अधिकारियों ने बुक कर दिया था, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
धरना-प्रदर्शन में बोलते लॉको शाखा के शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि ग्राम नगला तेजा निवासी कालीचरन यादव को ड्यूटी पर होने के बावजूद सोने का आरोप लगाते हुए बुक कर दिया था। तीन दिनों तक उन्हें इलाहाबाद बुलाकर मानसिक उपीड़न किया गया। जिसके चलते कालीचरन की मौत हो गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मृतक रेलकर्मी के परिवार के साथ न्याय नहीं किया गया, तो वह रेलवे ट्रैक पर बैठकर चक्का जाम कर देंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में बलराम शर्मा, हितेंद्र यादव, राकेश कुमार, एके यादव, जयकिशन आजवानी, पीएम मीना, आशीष कुमार, वसीम अहमद, दिनेश कुमार, नसीरूल्ला, सतीश कुमार, वीके मीना, मृत्युंजय शर्मा, राकेश यादव, देवेश गौतम, मुन्ना लाल, सियाराम एवं संजीव कुमार यादव आदि प्रमुख हैं।