फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Employees honored on Pension Day

Firozabad News: पेंशन दिवस पर कर्मचारियों का किया सम्मान

Sat, 17 Dec 2022 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Employees honored on Pension Day
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पेंशन दिवस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान पेंशन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में पेंशन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर चेतन बिहारी सक्सेना, वीरेंद्र शाक्य, मुश्ताक अहमद, महेश कुमार गहलौत, जयजग निवास शर्मा, राकेश कुमार सक्सेना, सुशील कुमार यादव, रामशंकर, साबिर अली, दिनेश कुमार यादव को सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एवं जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद उसका सम्मान होना अति आवश्यक है। जिला संरक्षक जगवीर सिंह व प्रदीप कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा संगठन यह परंपरा कायम रखेगा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह एवं महामंत्री जितेंद्र यादव पेंशनर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी केएम शर्मा, मुसद्दक हुसैन, नरेंद्र शर्मा, रमेशचंद्र शाक्य, राजकुमार अध्यक्ष कृषि विभाग सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन चतुर्थ श्रेणा राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed