फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Emergency doctor beaten, stoned and vandalized

इमरजेंसी में चिकित्सक से मारपीट, पथराव और तोड़फोड़

Sat, 23 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Emergency doctor beaten, stoned and vandalized
जिला अस्पताल में हुई घटना की जानकारी लेते एसपी सिटी
शुक्रवार रात सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी पर दबंगों ने जमकर तांडव किया। अस्पताल में धावा बोल चिकित्सक से मारपीट की और कर्मचारियों से अभद्रता। इसके बाद  पुलिस चौकी समेत अन्य कक्षों में पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। डीएम की सूचना पर फोर्स पहुंचा तो आरोपी फरार हो गए। घटना के विरोध में शनिवार सुबह चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी और जमकर हंगामा काटा। वार्डों में तालाबंदी करते हुए ओपीडी ठप कर दी। वहीं उपचार नहीं मिलने पर आक्रोशित मरीज और तीमारदारों ने हाईवे जाम लगा दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों और चिकित्सकों को आश्वासन देकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने हड़ताल खत्म कराने के साथ जाम खुलवाया। लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सहित तीन सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन

शहर की स्वास्थ्य सेवाओं पर शनिवार रात हमला हो गया।  शहर के सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में  शुक्रवार देर रात जैननगर निवासी पिंटा पुत्र विनोद कुमार साथियों के साथ पहुंच गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक भूपेंद्र चाहर और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों से किसी बात पर गालीगलौज कर दी। चिकित्सक ने समझाने का प्रयास किया तो मारपीट कर दी। मरीज व तीमारदार कुछ समझते तब तक आरोपियों ने पुलिस चौकी पर भी पथराव कर दिया। दबंगों का उपद्रव बढ़ता देख कर्मचारी और मरीजों के साथ चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर की छत पर चढ़कर जान बचाई। कंट्रोल रूम का नंबर नहीं मिला तो चिकित्सक ने डीएम निधि केसरवानी को सूचना दी।  डीएम की सूचना पर सीओ सिटी के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। तब तक आरोपी फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

  उधर,  देर रात हुई घटना का विरोध करते हुए शनिवार को चिकित्सकों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर पुराने आपात कालीन विभाग के सामने धरना शुरू कर दिया। सूचना पर एडीएम कार्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी संजीव बाजपेयी, सीएमओ डा. पुष्कर आनंद के साथ सीओ सिटी राजेश चौधरी जिला अस्पताल आ गए। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर हड़ताल को खत्म करा दिया। एसएसपी अशोक कुमार ने लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी करतार सिंह, एचसीपी भीकम सिंह व हीरालाल को निलंबित कर दिया। उक्त लोग चौकी पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा क्या कसूर
फीरोजाबाद। चिकित्सकों की हड़ताल और हंगामे के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों और तीमारदारों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कहा कि हमारा क्या कसूर है। इलाज की जगह दुत्कार मिल रही है। बाद में अधिकारियों ने समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed