फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity, water and highway jam

बिजली, पानी के लिए फिर हाईवे जाम 

Thu, 26 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 26 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity, water and highway jam
पानी का संकट
 पांच दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर और पानी के संकट को लेकर लोगों ने गुरुवार दोपहर सुभाष तिराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ उत्तर ने जेई को ट्रांसफार्मर ठीक कराने के निर्देश दिए, तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ था। 
विज्ञापन

जलेसर रोड स्थित सैनिक नगर में नलकूप के जरिए क्षेत्र में पेयजल सप्लाई होती है। जिस ट्रांसफार्मर से नलकूप चलता था, वह ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से आग लगने के कारण खराब पड़ा था। क्षेत्रीय जनता ने ट्रांसफार्मर ठीक कराने को विद्युत विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली के अभाव में क्षेत्रीय जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही थी। गुरुवार दोपहर में लोगों का धैर्य जवाब दे गया। एसएन बिजलीघर शिकायत लेकर गए बाशिंदों को जब कोई नहीं मिला तो उन्होंने सुभाष तिराहे पर जाम लगा दिया। वहां से पुलिस ने उन्हें हटाया तो वह फिर से बिजलीघर पहुंच गए। सूचना पर आए एसओ उत्तर ने जेई से ट्रांसफार्मर ठीक करने को कहा। इस पर जेई ने कर्मचारियों को भेजकर ट्रांसफार्मर ठीक कराने का कार्य शुरू कराया। मनजीत, कोमल सिंह, गणेश, राहुल, सूरज, श्यामादेवी बघेल, उर्मिला, पुष्पा, सरला, गुड्डी, शीला, शारदा, गीता आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


जलकल विभाग में फूटा गुस्सा
जलकल विभाग में गुरुवार को सुबह से शाम तक पेयजल समस्या के लिए लोगों का आना लगा रहा। उन्हें वहां मौजूद अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। महाप्रबंधक जवाहर राम, अवर अभियंता पीके सिंह ने समस्या सुनकर निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलेसर मार्ग पर भी लगाया जाम, नारेबाजी
नारखी। शहर से करीब छह किलो मीटर दूर जलेसर मार्ग पर बनी कांशीराम कालोनी के लोग बिजली और पानी को लेकर परेशान हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार भी लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह लोग खाली बर्तन लेकर कालोनी के बाहर आ आए। उन्होंने जलेसर मार्ग जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। करीब आधा घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो लोगों जाम खोल दिया। सलीम खां, मोहन सिंह, नदीम, सिराज, माला देवी, रजनी, पूनम, आरती आदि का कहना था कि कालोनी में पिछले आठ दस दिन से बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते कालोनी में बनी पानी की टंकी भी नहीं भरी जा रही। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed