{"_id":"64594203d47f43943101c654","slug":"electricity-theft-caught-in-jasrana-and-padham-firozabad-news-c-25-1-150606-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जसराना और पाढ़म में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जसराना और पाढ़म में पकड़ी बिजली चोरी
Tue, 09 May 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
जसराना और पाढ़म में पकड़ी बिजली चोरी
मुख्य अभियंता के निर्देश के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में दौड़े अवर अभियंता
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सोमवार की अलसुबह कस्बा जसराना के साथ पाढ़म में चेकिंग अभियान चलाकर चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों पर कार्रवाई की गई।
रविवार को डिवीजन कार्यालय पर बैठक कर मुख्य अभियंता संगीता सक्सेना एवं अधीक्षण अभियंता ग्रामीण एनपी सिंह ने लाइन लॉस रोकने एवं राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों का पालन करते हुए अवर अभियंता अरुण कुमार ने जसराना एवं अवर अभियंता दिनेेश कुमार मिश्रा ने कस्बा पाढ़म में कर्मचारियों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जसराना एवं पाढ़म में पांच-पांच लोगों को चोरी से बिजली का उपभोग करने के आरोप में चिन्हित किया गया। इस दौरान अवर अभियंता अरुण कुमार एवं दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह के समय चेकिंग कराई जाएगी। चेकिंग के दौरान चोरी से विद्युत का उपभोग करते मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।