फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Electricity crisis will be resolved in 30 thousand houses

Firozabad News: 30 हजार घरों में दूर होगा बिजली संकट

Fri, 03 Jan 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis will be resolved in 30 thousand houses
फिरोजाबाद। जिले में कम वोल्टेज की समस्या जल्द दूर होगी। साथ ही आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या का हल भी निकलेगा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा बिजनेस प्लान में रखे ओवर लोडिंग चल रहे छह बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। दो चरणों में गर्मियों से पहले इन बिजलीघरों की क्षमता बढ़ेगी। इससे 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसमें 8.80 लाख रुपये का खर्चा आएगा। जिले के करीब 50 बिजलीघर हैं, जिनसे 3.50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सप्लाई मिलती है। हालांकि उपभोक्ताओं के लगातार बढ़ने से नए संसाधनों की जरूरत भी पड़ रही है। नए बिजलीघर बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, ऐसे में निगम के अधिकारियों ने पूर्व में बने बिजलीघरों के परिसर में ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है। जिले से बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बिजनेस प्लान के अंतर्गत भेजा गया था, जिसमें जिले के छह बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

यमुना की तलहटी को बिजली सप्लाई देने वाले नगला चूरा बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं को गर्मियों में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसी तरह उसायनी, नगला गिरधारी, हजरतपुर, अरांव, लालऊ बिजली घर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। आए दिन यह बिजली घर लोड बढ़ने के कारण बंद हो जाते थे। कई बार ट्रांसफार्मर भी फुंक जाते थे।
विज्ञापन


---
इन बिजलीघरों की बढ़ेगी क्षमता

बिजलीघर वर्तमान क्षमता प्रस्तावित
नगला चूरा 15 एमवीए 20 एमवीए
उसायनी 10 एमवीए 15 एमवीए
नगला गिरधारी 5 एमवीए 10 एमवीए
हजरतपुर टूंडला 15 एमवीए 20 एमवीए
अरांव 20 एमवीए 25 एमवीए
लालऊ 20 एमबीए 25 एमबीए
----
जर्जर लाइनों को बदला जा रहा
रिवैंप योजना के तहत जिले का ऊर्जीकरण किया जा रहा है। सैकड़ों किलोमीटर लाइनें बदली जा चुकी हैं। शेष कार्य भी पूरा किया जा रहा है। छह बिजली घरों की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है। इसमें करीब 8.80 करोड़ रुपये से फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed