फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   electric foukt

एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरा

Wed, 02 Dec 2020 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
electric foukt
फिरोजाबाद। आगरा-फिरोजाबाद विद्युत लाइन 220 केवीए हाईटेंशन (एचटी) का तार सोमवार रात में टूटकर 33 केवीए लाइन लोटेंशन (एलटी) पर गिर पड़ा। इससे तेज धमाके के साथ कई क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। करीब 18 घंटे के बाद दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में विद्युत सप्लाई सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

कोटला रोड मंडी के निकट 220 केवीए की आगरा-फिरोजाबाद विद्युत लाइन होकर गुजर रही है। सोमवार की रात 12 बजे हाईटेंशन तार टूटकर 33केवीए की लाइन पर गिर पड़ा। धमाका इतना तेज था कि सो रहे लोग भी जागकर घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

इससे यूपीएसआईडीसी फीडर, ककरु कोठी फीडर और इंडस्ट्रियल एरिया बिजलीघर की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। वहीं, करीब दो दर्जन मोहल्लों की भी आपूर्ति बंद रही। फाल्ट होने की सूचना पर एसडीओ रामविलास गौतम और अन्य विद्युत अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इलाके का जायजा लिया। किसी भी स्थान पर हादसा नहीं होने की पुष्टी होने पर विद्युत अधिकारियों से राहत की सांस ली। मंगलवार को सुबह से ही विद्युत तार को सही करने का कार्य चलता रहा। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली न आने के कारण मोहल्लों में पानी का संकट गहराया।
साथ ही कामकाज प्रभावित रहा। पांच बजे के बाद विद्युत सप्लाई सुचारु हुई। एसडीओ रामबिलास गौतम ने कहा कि 220 केवीए का तार टूटकर 33केवीए की लाइन पर आ गया था। करीब दो दर्जन मोहल्लों की विद्युत सप्लाई बंद रही। कहीं भी कोई हादसे की जानकारी नहीं है।
एक घंटे तक घरों के बाहर खड़े रहे लोग
फिरोजाबाद। भाजपा नेता केडी जाटव ने कहा कि हाईटेंशन तार टूटने एवं धमाके की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। रात में लोग घरों से बाहर निकल आए कि कहीं घर में लगे उपकरणों में करंट न दौड़ जाए। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में एक मकान के ऊपर तार गिरने से टिनशेड तक टूट गया।
हाईटेंशन तार टूटने से जलेसर रोड पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित
फिरोजाबाद। हाईटेंशन तार टूटने के कारण औद्योगिक आस्थान जलेसर रोड की बिजली गुल हो गई। सोमवार की रात करीब एक बजे बंद हुई आपूर्ति मंगलवार दोपहर 12 बजे तक चालू नहीं हुई। इससे यहां संचालित कांच इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित हुई।
द एसोसिएशन ऑफ ग्लास इंडस्ट्रीज ऑनर्स ने रोष जाहिर किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के अनुसार विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने के कारण इकाइयों में लाखों का नुकसान हुआ है। एसोसिएशन की ओर से अधीक्षण अभियंता बिजली से आपात स्थिति में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए उसायनी फीडर से वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की मध्य रात को जलेसर रोड एरिया में ठप हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक सुचारु नहीं हुई थी। इससे करीब 12 इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed