{"_id":"68fdb8d9564735dcaf085b2b","slug":"election-commission-ai-app-detected-over-two-lakh-duplicate-voters-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एआई ने पकड़े दो लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटर, पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटाया जाएगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एआई ने पकड़े दो लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटर, पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटाया जाएगा नाम
Sun, 26 Oct 2025 11:30 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:30 AM IST
सार
पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को त्रुटि मुक्त करने की कवायद जारी है। निर्वाचन आयोग के एप ने सूची में दो लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटर पकड़े हैं। इन सभी के नाम हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को त्रुटि मुक्त करने का काम कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से जांची गई फिरोजाबाद की मतदाता सूची में शामिल 13,06,916 मतदाताओं में से 2 लाख 19 हजार 425 डुप्लीकेट (दोहरे) पाए गए हैं। इन सभी के नाम बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के सत्यापन के बाद सूची से हटाए जाएंगे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विशुराजा ने बताया कि मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटरों की इतनी बड़ी संख्या एक विशेष एआई एप के माध्यम से पकड़ी गई है। एप ने उन वोटरों को चिह्नित किया है जिनके नाम, पिता के नाम और पते एक जैसे हैं। इतनी बड़ी संख्या सामने आने के बाद अब जिले की पांचों तहसीलों में संबंधित बीएलओ द्वारा इन सभी 2.19 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन कराया जा रहा है।

Trending Videos
आधार कार्ड नंबर डालकर की जा रही जांच
सत्यापन प्रक्रिया में प्रत्येक वोटर के आधार कार्ड के अंतिम चार अंक फीड किए जा रहे हैं जिसके आधार पर पता चलेगा कि ये वास्तविक वोटर हैं या डुप्लीकेट। सत्यापन पूर्ण होने के बाद सूची से डुप्लीकेट वोटर मतदाता सूची से बाहर होंगे। आधार कार्ड नंबर डालकर इनकी जांच की जा रही है।

सत्यापन का काम पूरा होने के बाद जो वोटर सही पाए जाएंगे उनके नाम सूची में बरकरार रहेंगे जबकि डुप्लीकेट नामों को हटाकर मतदाता सूची को स्वच्छ और त्रुटि रहित किया जाएगा। -रमेश रंजन, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम
तहसीलवार डुप्लीकेट वोटरों की संख्या
फिरोजाबाद 55,033
जसराना 43,803
सिरसागंज 41,992
शिकोहाबाद 40,068
टूंडला 38,529
कुल वोटर 2,19,425
ये भी पढ़ें-UP: पुलिस की कार खड़े ट्रक में घुसी...दो की माैत, पांच घायल; राजस्थान से दबिश देकर लाैट रही थी टीम