फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   eighteen solvers including two policemen arrested for breaking into police recruitment exam in Firozabad

पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध: दो पुलिसकर्मी सहित 18 सॉल्वर गिरफ्तार, तुक्केबाजी कर कमाना चाहते थे लाखों

Sun, 18 Feb 2024 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 08:36 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले दो पुलिसकर्मी सहित 18 सॉल्वर गिरफ्तार किए गए। पुलिकर्मी तुक्केबाजी कर लाखों कमाना चाहते थे। 

विज्ञापन
eighteen solvers including two policemen arrested for breaking into police recruitment exam in Firozabad
पकड़े गए सॉल्वरों के बारे में जानकारी देते एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 18 सॉल्वरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए है। 

विज्ञापन


पकड़े गए सॉल्वरों में दो आरोपी शनिवार को आगरा में पहली व दूसरी पाली में परीक्षा भी देकर आए थे। पकड़े गए सॉल्वरों का सरगना पटना का युवक है। जो बिहार से लड़कों को तैयार कर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठाकर सेंध लगाता था। सभी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले सॉल्वरों को गिरफ्तार किया है। इसमें शिकोहाबाद पुलिस ने 9 व मक्खनपुर ने चार आरोपियों को पकड़ा है। वहीं थाना उत्तर पुलिस ने भी एक सॉल्वर व एक अभ्यर्थी को मान सिंह को पकड़ा है। 

खुद को चचेरा भाई बताया

शिकोहाबाद में नगला सुंदर निवासी गिरेंद्र, मटसेना के नगला वैध निवासी गणेश, निरंजन, नसीरपुर के खितौली निवासी अनुज, मक्खनपुर के जहांगीरपुर गैलरई निवासी रंजीत के अलावा प्रहलादराय टिकमाणी इंटर कॉलेज से फर्जी अभ्यर्थी सुमित, इसी परीक्षा केन्द्र से सॉल्वर ब्रजमोहन को आशीष के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा। अरविंद को अभ्यर्थी धर्मवीर के स्थान पर एके इंटर कॉलेज से पकड़ा। जेएस कॉलेज से सॉल्वर संजू को सिन्टू के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। यह उसका चचेरा भाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मक्खनपुर में गागई निवासी अंकुल, बिहार सीतामड़ी निवासी अमित, शिवाजी और रवि को गिरफ्तार किया गया है। इसमें शिवाजी व अमित ने शनिवार को राजपुरचुंगी उखर्रा व शाहगंज के एक केंद्र पर सॉल्वर बनकर परीक्षा भी दे आए थे। इसकी भनक तक किसी को नहीं लग सकी। इसके अलावा थाना उत्तर पुलिस ने फरिहा के अखेपुर निवासी अवधपाल को पकड़ा है जो नगला कुंदन मुबारकपुर निवासी पंकज के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। 
 

पहले दिन ये पकड़े गए 

इसके अलावा शनिवार को दूसरी पॉली में पकड़े गए सॉल्वर सौरभ सिंह के मूल अभ्यर्थी मानसिंह को गिरफ्तार किया। दक्षिण पुलिस ने शिकोहाबाद निवासी अमन को टूंडला निवासी मोहित के स्थान पर परीक्षा देते हुए एमजी कॉलेज से पकड़ा। वहीं रेवती देवी इंटर कॉलेज से सॉल्वर जॉनी को अपनी भाई जयदेव कुमार की जगह परीक्षा देते पकड़ा। 

वहीं रसूलपुर पुलिस ने ज्ञानेश्वरी देवी इंटर कॉलेज से एक बिहार का सॉल्वर प्रशांत को पकड़ा है, सॉल्वर छात्र उदयवीर की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अनुज राणा, सीओ प्रवीन तिवारी, थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनिल कुमार, थाना प्रभारी मक्खनपुर शैलेंद्र चौहान, थाना प्रभारी उत्तर वैभव सिंह, थाना प्रभारी संजय पांडेय, थाना प्रभारी प्रमोद पंवार मौजूद थे।
 

आरक्षी निरंजन, तुक्केबाजी से कमाना चाहता था लाखों

थाना मटसेना के गांव नगला वैध निवासी निरंजन और अनुज दोनों ही पुलिसकर्मी हैं। निरंजन अपने भाई गणेश के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। वह इटावा पीएसी 28वीं बटालियन में है। उसकी तैनाती कानपुर के मकनपुर में है। 
 

निरंजन ने वर्ष 2018 में हुई परीक्षा में तीन-तीन लाख रुपये लेकर तीन लोगों को परीक्षा में पास कराया था। वह खुद सॉल्वर बनकर उनके स्थान पर परीक्षा देकर आया था। वह पूरी परीक्षा महज तुक्केबाजी में पास करवाने की गांरटी लेता था। वहीं अनुज सुमित के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसकी तैनाती फतेहपुर सीओ लाइन की पेशी में है।

सुरेंद्र उर्फ छोटू ने बनाई थी पूरी सेटिंग

सॉल्वर गैंग के छह आरोपी शिकोहाबाद के आरौंज निवासी सुरेंद्र उर्फ छोटू, मटसेना के सिकहरा निवासी अखिलेश, मक्खनपुर के जाफराबाद निवासी अनिल, रामदेव, गिरजेश, रजनेश फरार हैं। इनमें सुरेंद्र उर्फ छोटू शिवम फोटो स्टूडियों के नाम से दुकान चलाता है। वही गैंग का लीडर है। छोटू ने ही सभी सॉल्वरों के फर्जी दस्तावेज मिक्सिंग के जरिए तैयार किए थे, लेकिन क्रॉस मैचिंग में सभी दस्तावेज फर्जी साबित हो गए। छोटू कुछ समय पहले ही जेल से छूटा था।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि दो दिनों में 14 अभियोग पंजीकृत करते हुए 27 लोगों को परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर से गिरफ्तार किया गया है। इसमें 11 अभियोगों में 12 सॉल्वर को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा है। जबकि तीन अभियोगों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed