फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   eight nomination rejected from ferozabad

फिरोजाबाद से आठ और शिकोहाबाद से तीन नामांकन निरस्त

Thu, 03 Feb 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
eight nomination rejected from ferozabad
फिरोजाबाद। जिले की पांच विधानसभा के नामांकन पत्रों की जांच का क्रम बुधवार को कलक्ट्रेट प्रांगण में चलता रहा। शिकोहाबाद विधानसभा में तीन और सिरसागंज विधानसभा में दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए हैं। जबकि टूंडला एवं जसराना में कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ। इस प्रकार अब टूंडला एवं जसराना विधानसभा में 13-13, शिकोहाबाद में नौ, सिरसागंज विधानसभा में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जबकि फिरोजाबाद सीट से आठ नामांकन निरस्त किए गए हैं, अब यहां कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिले की शिकोहाबाद विधानसभा में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। रिटर्निंग ऑफीसर एवं एसडीएम शिकोहाबाद शिवध्यान पांडेय ने बताया कि विधानसभा से नामांकन करने वाली पुष्पावर्मा की जमानत राशि जमा नहीं थी। निर्दलीय जसवंत सिंह के प्रस्तावक पूरे नहीं होने के साथ शपथपत्र नहीं लगाया था। जबकि प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी की प्रत्याशी संतोषी देवी प्रस्तावक कम होने के साथ जमानत राशि जमा नहीं कराई थी। इसके कारण तीनो नामांकन निरस्त किए है। अब क्षेत्र में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं। सिरसागंज विधानसभा के रिटर्निंग ऑफीसर एवं एसडीएम विवेक मिश्रा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। जांच के दौरान विवेक आम आदमी पार्टी की जमानत राशि जमा नहीं थी निर्दलीय रामनरेश ने नामांकन के साथ शपथपत्र नहीं लगाने के कारण नामांकन निरस्त हो गया है। इस प्रकार अब यहां 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जसराना विधानसभा के रिटर्निंग ऑफीसर नवनीत गोयल ने कहा कि सभी 13 प्रत्याशियों के नामांकन ठीक पाए गए। एसडीएम टूंडला पारसनाथ यादव ने कहा कि विधानसभा से नामांकन दाखिल करने वाले सभी 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। इस प्रकार जिले की चार विधानसभा में नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद टूंडला, जसराना में 13-13, शिकोहाबाद में नौ तथा सिरसागंज में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। चार फरवरी को 11 से तीन बजे तक नाम वापसी के साथ प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed