फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eight arrested, including 2.5 million hemp brought from Odisha

उड़ीसा से लाए गए ढाई करोड़ के गांजा सहित आठ गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight arrested, including 2.5 million hemp brought from Odisha
एसओजी टीम के साथ थाना नसीरपुर पुलिस से मुठभेड़ के दौरान पकड़ी गई चार क्विंटल अट्ठावन किलो ग्राम ग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद एसओजी और थाना नसीरपुर पुलिस ने रविवार देर रात उड़ीसा से लाए ढाई करोड़ रुपये कीमत के गांजे सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से लाए गांजे को कार के माध्यम से फिरोजाबाद सहित अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना था। गांजे की आपूर्ति मथुरा, आगरा आने वाले विदेशियों तक को की जा रही थी।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ नसीरपुर प्रवींद्र कुमार सिंह ने गांव रपड़ी के समीप बंद पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी करके आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से ट्रक में चार क्विंटल 58 किलोग्राम गांजा, स्विफ्ट डिजायर कार, दो तमंचा, चार कारतूस, दो खोखा मिले हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए मथुरा के थाना छाता खायरा एवं हाल निवासी वसुंधरा एन्क्लेव सत्यभान पांडेय ने बताया कि गांजा तस्करी के काम की शुरूआत छह सात वर्ष पूर्व गांव के बंटी के साथ की थी। बंटी के फरार होने पर आगरा के पारस के साथ काम किया।
विज्ञापन

घाटा होने पर गांव के निवासी महेश बादल, बरसाना थाना के पेलखू निवासी कन्हैया लाल पांडेय के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया। फिरोजाबाद में कार से सप्लाई देने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के अलावा मथुरा थाना छाता के भदावल निवासी अश्वनी कुमार, खायरा निवासी राजीव शर्मा उर्फ राजू एवं उड़ीसा के सुंदरगढ़ थाना मोहलपौदा निवासी विष्णु सरदार, अन्गुल जिले के ताना नालकोनगर निवासी कुन्ना टुडू, काण्डेश्वर सिसोहटी निवासी माधव पुत्र धुरनी सिंह को गिरफ्तार किया है। टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed