{"_id":"577a6c564f1c1b6c117f9de6","slug":"eid-to-gather-in-the-municipal-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को विकास कार्य कराने में जुटा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को विकास कार्य कराने में जुटा नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
ईद को विकास कार्य कराने में जुटा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
ईद में चंद दिन बाकी हैं। नगर निगम प्रशासन ईद की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ ईदगाह, गांधी पार्क, इस्लामियां मैदान का निरीक्षण कर खामियों को सुधारने के निर्देश दिए।
ईद का त्योहार नजदीक देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने ईदगाह, गांधी पार्क, इस्लामियां कालेज सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों, मुस्लिमों क्षेत्रों में सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने को कार्य शुरू करा दिए हैं। गांधी पार्क में सुबह से ही कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जुटे रहे। इस्लामियां मैदान को समतल करने के बाद सफाई कराई गई। नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने दोपहर में अधीनस्थों के साथ इस्लामियां मैदान, गांधी पार्क व ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस्लामियां मैदान में पड़े सामान को हटाने, गांधी पार्क में लगे होर्डिंग व बैनरों को उतारने के निर्देश दिए। ईदगाह में टूटी इंटरलॉकिंग टाइल्स के स्थान पर पेंचवर्क कराने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने कहा है कि बरसात को देखते हुए गांधीपार्क के नाले की तलीझाड़ सफाई करा दी गई है। बिजली विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे को तत्काल बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। ईद से पूर्व यदि बरसात भी होती है, तो उसका भी पूरा इंतजाम करा दिया था। ट्राली लगाकर मैदान से सारा पानी जल्द बाहर निकलवा दिया जाएगा। निरीक्षण के समय एक्सईएन एसपी मिश्रा, एई रमाशंकर राम, एई अजय राम, जेई एके सिंह, प्रवीन कुमार, अमित कुमार, सेनेटरी इंसपेक्टर संदीप भार्गव, राजकुमार लवानियां सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।