फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education,online,exam,offline the cctv camera

प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा की तैयारियां, ऑनलाइन-ऑफलाइन दिए विकल्प

Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
education,online,exam,offline the cctv camera
फिरोजाबाद। पहले इंटर कॉलेज फिर जूनियर और अब प्राइमरी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। परिषदीय स्कूलों में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थी प्रमोट किए जाएंगे, लेकिन निजी कॉलेजों ने परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। हालांकि विद्यार्थियों को ऑफलाइन या ऑनलाइन परीक्षा दोनों के विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल हुए लॉकडाउन के साथ ही स्कूल बंद हो गए थे। सितंबर माह में कक्षा-9 तक के विद्यालयों को खोल दिया गया। इसी तरह आठवीं तक के विद्यालय फरवरी और प्राइमरी स्कूल भी एक मार्च से खुल गए हैं। अब प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन

अभिभावक स्कूल भेजने से बच्चों को मना न करें, इसलिए स्कूल संचालक ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षा कराने विकल्प भी दे रहे हैं। अगली कक्षा में भेजने के लिए स्कूल संचालकों ने परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया है। अभिभावक भी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। अधिकांश स्कूलों मार्च माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। वहीं सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं स्कूल संचालक
- स्कूल बंद थे, तब भी ऑनलाइन कक्षाएं चलीं। बच्चों ने क्या सीखा, यह परखने के लिए परीक्षा करा रहे हैं। अभिभावकों के साथ बच्चों को कोई आपत्ति न हो, इसलिए कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन आठ मार्च से शुरू करा रहे हैं। - मनोज गर्ग, डायरेक्टर, पंडित मुरारीलाल शिक्षण संस्थान।
- पूरे साल स्कूल बंद रहे। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रही। इसलिए एक सामान्य टेस्ट कराकर अगली कक्षा में विद्यार्थियों को प्रमोट कर देंगे। वैसे तो स्कूल खुल गए हैं, लेकिन जो अभिभावक बच्चों को अभी स्कूल भेजना नहीं चाहते हैं, वो ऑनलाइन टेस्ट में बच्चों को शामिल करा सकते हैं। - दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य, एमजीएम स्कूल ढ़ोलपुरा।

- 15 मार्च से हम वार्षिक परीक्षाएं करा रहे हैं। इसके लिए अभिभावकों को दोनों विकल्प दिए हैं। जो स्कूल में परीक्षा दिलाना चाहते हैं, उन्हें सहमति पत्र देना होगा। जो स्कूल में बच्चों को परीक्षा देने नहीं भेजना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। - फादर शाहजी, प्रधानाचार्य, सेंट जोंस स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed