फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

सरकारी मदद से नहीं लोगों की मेहनत की कमाई से संचालित होते हैं गुरुकुल: प्रदेश सह संगठन मंत्री

Sun, 17 Jan 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
education
जसराना के गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्म - फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। महर्षि दयानंद आर्ष गुरुकुल में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सह संगठन महामंत्री भाजपा कर्मवीर सिंह ने कहा कि गुरुकुलों में पूर्वोत्तर राज्यों के बच्चों को वैदिक के साथ आधुनिक शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आश्रम का संचालन सरकारी मदद के बजाय समाज में रहने वाले आम एवं खास लोगों की मदद से किया जाता है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, स्वागताध्यक्ष पूर्व विधायक रामवीर सिंह के साथ अन्य अतिथियों ने मां भारती के समक्ष दीप जलाकर किया। गुरुकुल के संरक्षक ठा. अश्वनी सिंह के साथ आश्रम के अन्य ट्रस्टियों ने मंच पर मौजूद कर्मवीर सिंह, उदयभान सिंह, पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव, राजीव अग्रवाल, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत, गुरुकुल के अध्यक्ष अरविंद पालीवाल का स्वागत एवं सम्मान किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता राजीव अग्रवाल और संचालन आश्रम के सचिव राघवेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विधायक जसराना रामगोपाल पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महिला आयोग सदस्य सुमन चतुर्वेदी, डॉ. संजीव यादव, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष राममनोहर अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ स्वागत
जसराना आने पर प्रदेश सह संगठन मंत्री भाजपा कर्मवीर सिंह एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह का पचवा चौराहे के पास डॉ. उम्मेद सिंह लोधी व राजीव लोधी ने, अनोखेलाल की धर्मशाला पर जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता ने, नगला रामा पर वीरेंद्र सिंह राजपूत, नीलकमल यादव, पूरन सिंह लोधी ने स्वागत किया। विशेष यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता एवं अमलेंद्र लोधी ने अपने-अपने आवासों पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed