{"_id":"68754f060e8bad487900d0a4","slug":"e-rickshaw-drivers-protest-contractor-accused-of-misbehavior-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-152290-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, ठेकेदार पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, ठेकेदार पर अभद्रता का आरोप
Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वार्षिक टैक्स वसूली को लेकर अधिकृत ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा ई-रिक्शा चालकों से अभद्रता का मामला सामने आया है। इसके विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने हंगामा किया और नगर निगम परिसर में ही टैक्स काउंटर स्थापित करने की मांग की।
चालकों का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारी उन्हें बीच रास्ते रोककर टैक्स जमा करने का दबाव बनाते हैं और मोहलत मांगने पर गाली-गलौज व हाथापाई पर उतर आते हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है क्योंकि सवारियों को बीच रास्ते उतार दिया जाता है।
ठेके पर उठे सवाल
इस ठेके के निर्धारण पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में लगभग 2800 से अधिक ई-रिक्शा, इतने ही ऑटो रिक्शा, सैकड़ों मिनी बसें और 5000 से अधिक लोडिंग वाहन चलते हैं। इसके बावजूद नगर निगम ने एक साल के लिए मात्र 5,85,950 रुपये में ठेका दिया है, जिससे राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
वाहन चालकों से वार्षिक टैक्स वसूली को बीते 17 मई को मैसर्स ग्लास बॉय एक्सपोर्ट इंडस्ट्रीरियल एरिया को ठेका जारी किया गया है। वार्षिक टैक्स वसूली में किसी प्रकार की अनियमितता है तो जांच कराई जाएगी।
नीरज कुमार पटेल, कर निर्धारण अधिकारी