फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   During prayers on sculptures cover students indignation

नमाज के दौरान मूर्तियां ढंकने पर छात्रों में आक्रोश

Sat, 26 Sep 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 26 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
During prayers on sculptures cover students indignation
 देश के आदर्श स्वामी विवेकानंद एवं पं. बनारसी दास चतुर्वेदी की प्रतिमा ढंकने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर निगम का घेराव कर घंटों तक हंगामा और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान निगम में जिम्मेदार अफसर मौजूद न होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन

बकरीद की नमाज से पहले प्रशासन ने गांधी पार्क चौराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद एवं पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी की प्रतिमाओं को कपड़े से ढंक दिया गया। शहर के प्रबुद्धजनों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद कपड़े को हटवा दिया गया। महापुरुषों की प्रतिमाओं को ढंकने से हिंदूवादी संगठनों पर जिला एवं नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को निगम का घेराव किया। इस दौरान निगम में कोई जिम्मेदार अफसर मौजूद न होने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हंगामा, नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। एबीवीपी के सदस्य सचिन शर्मा ने कहा कि बकरीद पर एक ओर मुस्लिम भाईयों ने अमन, चैन की दुआ मांगी तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने स्वामी विवेकानंद, पं. बनारसी दास चतुर्वेदी की प्रतिमा को ढंक कर पूरे देश का अपमान और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया। एई रमाशंकर राम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि महापुरुषों के अपमान का जिला एवं नगर निगम प्रशासन जिम्मेदारी ले। सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई कराकर बेरीकेडिंग लगवाई जाए। जिला प्रशासन लिखित में जनता से मांफी मांगे अन्यथा एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान जितेंद्र यादव, अनुराग शर्मा, विकास दिवाकर, प्रिंस, यश वर्मा, सुमित कुमार, धीरेंद्र, धीरज, रौनक यादव, भरत चौहान, अतुल भारद्वाज, अनुज पालीवाल, राघव प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, अंशुमान यादव, जीतू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed