{"_id":"570e849e4f1c1b635c4a6ac1","slug":"durga-eighth-today-especially-in-temples-and-houses-of-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गाष्टमी आज, मंदिरों और घरों में विशेष पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गाष्टमी आज, मंदिरों और घरों में विशेष पूजा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
मैया के दर्शनों के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गाष्टमी पर आज घर-घर में विशेष पूजा अर्चना होगी। हवन यज्ञों और दुर्गा मां के सप्तसती पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। मां राज राजेश्वरी कैला देवी के भवन एवं मां वैष्णो देवी धाम उसायनी पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ेगी। देर शाम को दंडौती परिक्रमा लगाने वाले टोलियों के रूप में निकलेंगे। इसके मद्देनजर मंदिर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां के सातवें रूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना कर मां से मनौती मानी गई। मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर प्रांगण में तड़के तीन बजे से श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया। इधर, उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम पर नेजा चढ़ाने, प्रसाद के बांटने का क्रम चला। इधर, घरों में दुर्गाष्टमी के दिन विशेष पूजा अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई। मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना करने वालों के लिए सैलाब उमड़ेगा। पूजा के साथ ही व्रत रखने वाली महिलाओं, युवतियों के भारी भीड़ रहेगी। चंद्रवार गेट पथवारी माता मंदिर, जोशियान माता मंदिर, कोटला मोहल्ला स्थित पथवारी मंदिर, पेमेश्वर गेट स्थित माता मंदिर के साथ ही शहर के देवी मंदिरों से सामूहिक दंडौती परिक्रमा लगाते हुए श्रद्धालु नजर आएंगे। कैला देवी मंदिर के पट भी पूरी रात्रि खुले रहेंगे। शहर के अन्य देवी मंदिरों पर देवी जागरण के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। अष्टमी के साथ नवमी के दिन कन्या लांगुरों को भोजन कराया जाएगा।
जगह-जगह होंगे भंडारे,लगेगी प्याऊ
चैत्र नवरात्र के अष्टमी वाले दिन शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दंडौती परिक्रमा मार्ग पर कई स्थानों पर शीतल जल एवं मीठे शर्बत की प्याऊ लगाई जाएंगी। इसकी तैयारी एक दिन पूर्व ही समाजसेवी संगठनों की ओर से की गई है।
विज्ञापन
नेजा चढ़ाने वालों की रहेगी भीड़
दुर्गाष्टमी वाले दिन नेजा चढ़ाने वालों की राजराजेश्वरी कैला देवी भवन एवं मां वैष्णो देवी धाम, उसायनी पर खासी भीड़ रहेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ होेने के चलते पुलिस ने भी अपनी तैयारियां कर ली है।