फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dr Ambedkar message delivered through floats

झांकियों के जरिए पहुंचाया डॉ अंबेडकर संदेश

Sun, 16 Apr 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 16 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dr Ambedkar message delivered through floats
झांकियों के जरिए पहुंचाया डॉ अंबेडकर संदेश - फोटो : अमर उजा‍ला
भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के 126वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को डा. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल घोड़ा बैंड, काली अखाड़े व बैंडबाजे आकर्षक का केंद्र रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अंबेडकर शोभायात्रा का शुभारंभ नई बस्ती स्थित अंबेडकर भवन पर नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने द्वीप प्रज्वलन व हेमंत प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। संत चौराहे पर समिति द्वारा शोभायात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों व पदाधिकारियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्ध की झांकियां शामिल थीं। एक झांकी में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान सौंपते हुए दिखाए गए। झांकी में छत्रपति शाहू जी महाराज का संदेश भौतिक गुलाम से मानसिक गुलामी ज्यादा खतरनाक है।
विज्ञापन


बाबा साहब अंबेडकर की झांकियों के जरिए मैं ऐसे धर्म को मानता हूं, जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे सिखाए सहित कई संदेश दिए। सभी झांकियां आकर्षक लाइटों से जगमगाती नजर आईं। शोभायात्रा में शामिल दिव्यांग सन्नी की झांकी व मोटर साइकिल से खींचते हुए एक बालक की आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजे मधुर ध्वनि में गीत गाते व ऊंट घोड़े, काली अखाड़े करतब दिखाते चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग बाबा साहब के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा नई बस्ती से प्रारंभ होकर संत टाकीज, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, नालबंद, रसूलपुर से सरक्यूलर रोड, मोहल्ला दुली, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी, नगला मिर्जा बड़ा, सैलई, ठारपूठा, इंद्रा कालोनी, कोटला चुंगी होते हुए डा. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। नई बस्ती से प्रारंभ हुई शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया।
शोभायात्रा अध्यक्ष दिलीप कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष सालिग सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, जितेंद्र निमेष, टीटू प्रधान, लोकेश पिप्पल, केपी सिंह एडवोकेट, केडी जाटव, सुशील जाटव, डा. राजेश, गोल्डी राठौर, पवन दीक्षित, ब्रजेश बिट्टू, डा. रोशनलाल, देवानंद गौतम, गजेंद्र सिंह बौद्ध, अजय राही, रामवीर सिंह, जीतू जाटव, महेश पिप्पल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।



सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता रहे इंतजाम
डा. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। बड़ी  पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। घोड़ों पर सवार पुलिस कर्मी मार्ग का पूरा मुआयना करते नजर आए। एलआईयू ने द्वारा मेटल डिटेक्टर के जरिए सभी झांकियों की जांच की गई, उसके बाद भी आगे बढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed