{"_id":"6042787d8ebc3ee61f058904","slug":"dowry-act-dowry-death-dowry-death-firozabad-firozabad-news-agr483399845","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव घाघऊ में महिला सोनी (30) की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को सूचना दिए बगैर अंत्येष्टि कर दी। पुलिस ने शव को जलती चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं।
आगरा के पिनाहट निवासी महिला सोनी की 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उस पर चार बच्चे हैं। मृतका का पति योगेश डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर घाघऊ में ही तैनात है। पड़ोस के लोगों का कहना है कि गृहक्लेश के चलते महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इससे ससुरालीजन घबरा गए और मायके वालों को सूचना दिए बगैर अंत्येष्टि करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर नसीरपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार पहुंच गए। पुलिस को आता देख ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने जलती चिता से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा का कहना है कि महिला की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सोनी पर चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटा हैं। बड़ी बेटी राशि (8), आकाश (7), नेहा (6) व विकास (4) है। मां की मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। फिलहाल परिजन बच्चों को लेकर फरार हैं।