{"_id":"65f5f743b1643ccc8d04c056","slug":"doctor-raised-his-hands-breathing-returned-as-soon-as-40-kms-passed-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-120436-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डॉक्टर ने खड़े किए हाथ, 40 किमी आते ही लौट आईं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डॉक्टर ने खड़े किए हाथ, 40 किमी आते ही लौट आईं सांसें
Sun, 17 Mar 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। छत पर कबूतर उड़ाने के दौरान तीन मंजिल इमारत से नीचे गिरने पर एक कांच कामगार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने 10 घंटे से अधिक समय उपचार के बाद शनिवार सुबह हाथ खड़े कर मरीज को ले जाने को कह दिया। परिजन जिस व्यक्ति को रोते बिलखते लेकर आ रहे थे, उसकी सांसें 40 किलोमीटर रास्ता तय करने के बाद लौट आई। इसके बाद परिजन ने एबुंलेंस का रुख सरकारी ट्राॅमा सेंटर की ओर करा लिया। सरकारी ट्राॅमा सेंटर के गहन चिकित्सका कक्ष में उपचार चल रहा है। थाना रसूलपुर क्षेत्र निवासी मोहम्मद अनसार (55) शुक्रवार को छत पर कबूतर उड़ाने गया था। इस बीच वह पैर फिसलने के कारण तीन मंजिला इमारत से नीचे आ गिरा। लहूलुहान हालत में परिवार के सदस्य उसे सीधे आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई गई। लोगों के मुताबिक करीब दस घंटे तक चले उपचार के बाद अस्पताल ने मोहम्मद अनसार के दिमाग का काम करना बंद करने की बात कही थी। साथ ही चिकित्सक ने घायल को घर ले जाने को कह दिया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। परिजन उसे फिरोजाबाद स्थित आवास पर ला रहे थे। करीब 40 किमी चलने के दौरान उसके शरीर में कुछ हरकत दिखी। इसके बाद परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद गंभीर अवस्था में गहन चिकित्सका कक्ष में रखकर उपचार कर रहे है। जहां अभी भी घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहम्मद अंसार के साले हाशिम ने बताया आगरा के चिकित्सक ने उसके बहनोई के शरीर में हलचल न होने की बात कहते हुए ले जाने की बात कही थी। फिरोजाबाद में सरकारी ट्रामा सेंटर में परीक्षण कराने के बाद वहां पर भर्ती किया गया है। उपचार किया जा रहा है।
-मरीज का हार्ट अभी काम कर रहा हैए लेकिन दिमाग में गंभीर चोटे हैं, इस कारण अभी भी मरीज की हालत काफी गंभीर बनी है। मरीज को लाइव सपोर्ट में रखने के साथ ही पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। कभी कभी ऐसा होता है कि हार्ट कम काम करता है। धीरे धीरे काम करने से पता नहीं चल पाता।लेकिन लाइव सपोर्ट में रखने पर मरीज का हार्ट काम करने लगता है। मरीज की स्थिति के बारे में भी परिवारीजन को अवगत करा दिया गया है।
डॉ. मनोज कुमार, मेडिसिन विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
-मरीज का हार्ट अभी काम कर रहा हैए लेकिन दिमाग में गंभीर चोटे हैं, इस कारण अभी भी मरीज की हालत काफी गंभीर बनी है। मरीज को लाइव सपोर्ट में रखने के साथ ही पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। कभी कभी ऐसा होता है कि हार्ट कम काम करता है। धीरे धीरे काम करने से पता नहीं चल पाता।लेकिन लाइव सपोर्ट में रखने पर मरीज का हार्ट काम करने लगता है। मरीज की स्थिति के बारे में भी परिवारीजन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. मनोज कुमार, मेडिसिन विभागाध्यक्ष