फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM sahib get the dirt cleaned, our children are dying due to disease

डीएम साहब गदंगी साफ करा दो, बीमारी से हमारे बच्चें मर रहे

Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM sahib get the dirt cleaned, our children are dying due to disease
फिरोजाबाद। डेंगू से मरने वालों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को एक महिला सहित पांच लोगों की मौत के बाद शुक्रवार शाम तक सात लोगों ने दम तोड़ दिया। दो दिन में 12 लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई है। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अफसर बेखबर नजर आ रहे है। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे है। नालियां चोक पड़ी है। सफाई कर्मचारी क्षेत्रों में नहीं पहुंच रहे। लोग खुद हाथों से नालियों को साफ कर रहे है। इस बीच गांव का निरीक्षण करने पहुंच जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने कहा कि ‘ साहब साफ-सफाई करा दो, बीमारी अपने आप खत्म हो जाएगी। हमारे बच्चें हमारे सामने ही दम तोड़ रहे हैं।’
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर विधायक के साथ डीएम चंद्र विजय सिंह ने डेंगू से जान गवां चुके बच्चों के परिजनों से उनका हाल जानने और उसके आसपास के मोहल्लों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस बीच उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर बीमार बच्चों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्लॉटों में गदंगी के ढेर लगे मिले। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट दिखाई दी। नालियां गंदगी से उफन रही थी। तो लोग डीएम से क्षेत्र में साफ सफाई कराने की मांग करते नजर आए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ से कहां कि जिन क्षेत्रों में स्थिति गंभीर है। वहां पर टीमों की संख्या बढ़ा दी जाए। प्रत्येक घर से रिपोर्ट ली जाए। सौ या उससे अधिक तापमान है तो एंबुलेंस से मरीज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाने के साथ ही भर्ती कराने की व्यवस्था करें। क्षेत्र में कैंप लगाकर दवा का वितरण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा को निर्देश दिए कि जिन प्लाटों में गंदगी के ढेर लगे है, वहां नगर निगम की टीम को लगाकर सफाई कराई जाए। प्लॉट स्वामियों को चिन्हित कर उनको नोटिस जारी करें। ताकि डेंगू को फैलने से रोका जाए। इस दौरान डीएम ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो खिंचा और हो गई फॉगिंग
रहना चौक मोहल्ला निवासी पीड़ित कृष्णा के यहां भी डीएम चंद्र विजय सिंह पहुंचे। उन्होंने कृष्णा के परिजनों से बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कृष्णा की जांच रिपोर्ट भी देखी। डीएम ने नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि जिन घरों में मरीज है। उन घरों के अंदर भी फॉगिंग कराई जाए। इस पर क्षेत्रीय निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी फॉगिंग के नाम पर मनमानी कर रहे है। एक दो घरों के बाहर फॉगिंग करते समय फोटो करा लेते है और चले जाते है।
तालाब बन गया डलावघर
रहना प्राइमरी स्कूल के समीप बने तालाब पर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। तालाब डलावघर में तब्दील होता जा रहा है। तालाब के आसपास जहां गदंगी के ढेर लगे हुए है। तालाब में चार से पांच फीट ऊंची घास जमी है। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम को बताया कि तालाब की सफाई के लिए कई बार मांग की है। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। इससे पूरे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप है।

क्षेत्र में नहीं लगे डस्टबिन
शहर की सड़कों पर कूड़ा न पड़े और सड़कें साफ बनी रहे। इसके लिए नगर निगम ने शहर के सार्वजनिक स्थानों के साथ प्रत्येक वार्ड में स्टील के डस्टबिन लगवाए थे। लेकिन रहना क्षेत्र में कही भी एक भी डस्टबिन लगा नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed