फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM has formed teams to stop stubble burning in Firozabad

Firozabad: पराली जलाने वाले किसान हो जाएं सावधान, पढ़ें डीएम के निर्देश; जलाते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 17 Sep 2023 05:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 05:12 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पराली जलाने वाले किसान सावधान हो जाएं। डीएम ने नजर रखने के लिए टीमों का गठन किया है। जलाते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
DM has formed teams to stop stubble burning in Firozabad
जल रही पराली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में धान एवं बाजरा की फसल कटने के साथ पराली जलाने से रोकने के लिए डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जिले के साथ-साथ तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय टीमों का गठन किया है। ताकि पराली जलाने वालों की सघन निगरानी करने के साथ यदि कोई जलाता मिले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। जिले के किसानों से आह्वान किया तो वह फसलों के अवशेष को जलाएं नहीं। बल्कि उसे जैविक खाद के रूप में प्रयोग करें।

विज्ञापन


जिले में किसानों के द्वारा फसल के अवशेष (पराली) जलाने के कारण पर्यावरण प्रदूषित होने के मामले को गंभीरता से लिया है। एनजीटी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन की ओर से इसकी रोकथाम के लिए टीमों का गठन कर दिया है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जिला स्तरीय टीम एडीएम अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्री बांके बिहारी मंदिर: सहज दर्शन के लिए शुरू की गई ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का ट्रायल फेल, कर दी गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अपर पुलिस अधीक्षक,उप निदेशक कृषि सदस्य व सचिव, जिला कृषि अधिकारी,डीआईओएस,जिला पंचायत राज अधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शामिल किया है। जबकि तहसील स्तरीय टीम एसडीएम की अध्यक्षता में काम करेगी। इसमें सीओ, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को शामिल किया है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष सहित तीन भूमाफिया चिह्नित, 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर हुआ कब्जा

वहीं ब्लाक स्तरीय टीम में बीडीओ,नायब तहसीलदार, ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को शामिल किया है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने जिले के किसानों से आह्वान किया वह धान, बाजरा की फसल के अवशेषों को नहीं जलाएं। बल्कि, उसका प्रयोग जैविक खाद को तैयार करने में करें। ताकि फसलों का उत्पादन बढ़ सके। फसल अवशेष जलाने पर सीधे मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed