फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dm got angry

लापरवाही पर भ्ाड़के डीएम

Sun, 21 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, फिराेजाबाद
ब्यूूराे, अमर उजाला, फिराेजाबाद Updated Sun, 21 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
dm got angry
 डीएम, प्रशासक विजय किरन आनंद ने शनिवार को नगर निगम में सभी विभागों के कार्यों समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वकर निर्धारण में गति, व्यवसायिक भवनों से 31 दिसंबर तक वसूली के संबंध में आरसी जारी करने के निर्देश दिए। निर्माण विभाग को शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को मानक के अनुरूप 31 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर नगर पहुंचने पर डीएम ने सबसे पहले टैक्स विभाग की समीक्षा की। होटल, मैरिज होम संचालकों के मामले का निस्तारण न होने, डीसीजी सिविल की विधिक राय लेने, स्वकर प्रणाली को सख्ती से लागू न करने पर टीएस राजेंद्र सिंह यादव की क्लास ली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश के अनुपस्थित होने, कार्य के प्रति लापरवाही एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में विलंब होने पर सीएमओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्माण विभाग के नगर अभियंता रमाशंकर राम को शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को 31 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। शहर में स्वकर निर्धारण प्रणाली के अंतर्गत भवन स्वामियों को अब तक वितरित 25 हजार फार्म के सापेक्ष स्वकर निर्धारण प्रक्रिया में गति लाने के साथ 200 व्यवसायिक करदाताओं को 31 दिसंबर तक वसूली के संबंध में डिमांड नोटिस जारी कर वसूली के लिए आरसी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में एडीएम कर्मेंद्र सिंह, नगर आयुक्त रामअवतार रमन, उपायुक्त प्रमोद कुमार, नगर अभियंता रमाशंकर राम, ओएस सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed