{"_id":"695bfcb222b69407dc096e9b","slug":"district-panchayat-will-impose-tax-on-new-business-establishments-to-increase-income-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-164593-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिला पंचायत आय बढ़ाने के लिए नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाएगी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिला पंचायत आय बढ़ाने के लिए नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाएगी टैक्स
Mon, 05 Jan 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अपनी आय बढ़ाने को ग्रामीण अंचल में नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर टैक्स लगाने का काम करेगा। गत दिनों हुई जिला पंचायत की बैठक में रखे प्रस्तावों में खनन के साथ-साथ नए प्रतिष्ठानों पर टैक्स लगाने पर मंथन किया। शीघ्र इनका सत्यापन कराने के साथ टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। इसमें खनन सहित अन्य व्यवसायिक काम करने वाले डंपर भी शामिल होंगे।
जिला पंचायत की अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गति दिनों आयोजित की गई बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्य योजना पर गत दिनों मंथन किया गया। इसमें जिला पंचायत द्वारा अभी तक वसूले जाने वाले टैक्स के साथ-साथ आय बढ़ाने को नए टैक्स लगाने पर भी मंथन किया गया। जिला पंचायत द्वारा जिले में संचालित होने वाले सीएनजी पेट्रोल पंप के साथ-साथ व्यवसायिक कार्य में लगे यमुुना के किनारे से खनन में चलने वाले डंपर आदि पर भी टैक्स लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ-साथ ही ग्रामीण अंचल में अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का भी चिह्नांकन करने के साथ उन पर टैक्स लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मणींद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से टैक्स वसूले जाने का एक बायलॉज होता है। उसी बायलॉज के अनुरूप ही जिले में सीएनजी पेट्रोल पंप के साथ-साथ अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से भी टैक्स वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।