फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dispute between two parties regarding goat entering house In Firozabad

Firozabad News: घर में बकरी घुसने को लेकर चली गईं तलवारें, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 03 Jun 2023 09:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 09:22 PM IST
सार

फिरोजाबाद में घर में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने तलवार लेकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
dispute between two parties regarding goat entering house In Firozabad
Firozabad News: घर में बकरी घुसने को लेकर चली गईं तलवारें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घर में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर तलवार से हमला बोल दिया। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से गायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के नगला इस्माइल गांव की है। गांव निवासी ओमवीर के घर में 25 मई को कार्यक्रम था। ओमवीर ने बताया कि गांव के ही अनिल कुमार की बकरी उसके घर में घुस गई। इसकी शिकायत पर अनिल अपने भाई विनोद कुमार, पत्नी सरला देवी के साथ तलवार लेकर उसके पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर

विज्ञापन
विज्ञापन

तलवार से बोल दिया हमला

बताया कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दिया। रिश्तेदारों के बीच गाली-गलौज सुनकर उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान ओमवीर के हाथ में तलवार लग गई। दोबारा वार से बचने के लिए ओमवीर ने अनिल को धक्का मारा तो वह तलवार पर गिर गया। इससे वह भी घायल हो गया। 


यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का

इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ओमवीर को बचाने उसके पिता रहीशपाल पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें डंडा मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआं निवासी मुन्नालाल ने पड़ोसी हेत सिंह, पत्नी सूखी, रामू व रामहरि के खिलाफ पत्नी के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed