{"_id":"66c39330e89b93091105b524","slug":"diseases-increase-due-to-everyday-changing-weather-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-131625-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हर रोज बदलते मौसम से बढ़ीं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हर रोज बदलते मौसम से बढ़ीं बीमारियां
Tue, 20 Aug 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक दिन बारिश, दूसरे दिन तेज धूप। मौसम का इस तरह मिजाज कई दिनों से चल रहा है, जो सेहत पर भारी पड़ रहा है। मौसम में बदलाव से बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में से आधे वायरल से ग्रसित आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने मरीजों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता के मद्देनजर सभी अस्पतालों में फीवर डेस्क बनाने की तैयारी की है। निजी अस्पतालों में भीड़ लग रही है।मेडिकल कॉलेज फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि मौसम में हो रहा बदलाव सेहत के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बारिश। ऐसे में लोग भीग जा रहे हैं। भीगने के कारण वह वायरल की चपेट में आ जा रहे हैं। बताया कि करीब 350 की ओपीडी में 200 मरीज मौसम जनित बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। निजी चिकित्सकों के यहां भी कतार लग रही हैं। सबसे ज्यादा बालरोग विशेषज्ञ के यहां भीड़ है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम जनित बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं।
इन बातों का रखें ख्यालबालरोग विशेषज्ञ डाॅ. विवेक अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोग खुले में रखी चीजें, सड़े गले फल आदि का सेवन न करें। घर का खाना खाएं और सुरक्षित रहें। बासी भोजन, ठंडा पानी पीने से भी परहेज करें। धूप से भी बचें, पानी ज्यादा पीएं। उल्टी दो तीन बार से अधिक होने पर चिकित्सकों से परामर्श लेकर ही दवा लें।
ये बरतें सावधानी
-सर्दी जुकाम के मरीजों से दूरी बनाए रखें
-एसी से निकलकर तुरंत धूप में जाने तथा धूप से एसी में आने से बचें।
-ठंडा पानी पीने से बचें।
-ताजा और हल्का व सुपाच्य भोजन करें।
-बाजार में खुले में बिक रही खाद्य सामग्री खाने से परहेज करें।
-वायरल बुखार से पीड़ित मरीज से दूर रहें, जिससे संक्रमण न फैले।
-बारिश में भीगने से बचें, भीग जाएं तो तुरंत सूखे कपड़े पहनें।