फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dilapidated connecting road to be improved at a cost of 95.61 lakh.

Firozabad News: 95.61 लाख रुपये से सुधरेगा जर्जर संपर्क मार्ग

Mon, 10 Aug 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated connecting road to be improved at a cost of 95.61 lakh.
फोटो 11जलेसर रोड पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करतीं महापौर व अन्य। स्त्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के सीमावर्ती जलेसर रोड स्थित जर्जर संपर्क मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। सोमवार को महापौर कामिनी राठौर ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भूमि पूजन और कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यह 300 मीटर लंबी सड़क लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रही है। निगम क्षेत्र का अंतिम छोर होने के कारण यहां के क्षेत्रीय निवासी इस मार्ग के निर्माण के लिए वर्षों से प्रयासरत थे। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नवीनीकरण के लिए करीब 95.61 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि शहर में विकास करना नगर निगम की प्राथमिकता है। सड़क बनने से स्थानीय निवासियों के साथ राहगीरों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में नामित पार्षद सूरज पाल बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, भगवान दास शंखवार, गुड्डा पहलवान और नगर निगम निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed