फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dhangar community demonstrated in Sadar tehsil, submitted memorandum

Firozabad News: धनगर समाज ने सदर तहसील में किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Thu, 26 Dec 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 26 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dhangar community demonstrated in Sadar tehsil, submitted memorandum
फिरोजाबाद। धनगर महासभा ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील में उनके प्रमाण पत्रों को जारी करने की जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सभी पदयात्रा करते हुए सदर तहसील प्रांगण में पहुंचे और नारेबाजी की। तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपकर धनगर जाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की।
धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह ने इसका नेतृत्व किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शासन की ओर से 24 जनवरी 2019 को सभी जिलाधिकारियों को धनगर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, अभी तक धनगर जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे है। तहसील प्रशासन भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर दस दिन के अंदर प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाते हैं तो गांधीवादी आंदोलन किया जाएगा।
इस दाैरान चंद्रपाल धनगर, बिहारी लाल धनगर, डॉ. सर्वेश धनगर, भूरी सिंह धनगर, राहुल धनगर, छोटू धनगर, राजेश धनगर, अनिल धनगर, राजेंद्र धनगर एडवोकेट, प्रमोद धनगर, हरीशंकर प्रधान माैजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed