फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   development in 28 ward by 50 crore

28 वार्डों का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

Mon, 27 Dec 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
development in 28 ward by 50 crore
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर निगम सीमा में शामिल 13 ग्राम पंचायतों के 28 वार्डों में 50 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास को विशेष डीपीआर तैयार कराके शासन को भेजी जाएगी। नगर निगम फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर ने यह जानकारी सोमवार को एक होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान दी।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि नई आबादी वाली 13 ग्राम सभाओं में अभी तक 65 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराए जा चुके हैं। लेकिन नई आबादी क्षेत्र और नए मोहल्ले होने के कारण यहां विशेष बजट की जरूरत है। उन्होंने बताया चार अगस्त 2014 को फिरोजाबाद शहर से सटी 13 ग्राम सभाओं को नगरीय क्षेत्र में शामिल किया गया था। इस क्षेत्र के समुचित विकास के लिए काफी धनराशि की जरूरत थी। नगर निगम को बजट में मिले सौ करोड़ में से 65 करोड़ रुपये से ही नई आबादी के विकास कार्य पर खर्च किया है। निगम क्षेत्र के 28 वार्डों के विकास के लिए 50 करोड़ की विशेष डीपीआर तैयार की है। इस धनराशि से गलियों एवं नालियों का निर्माण कराने के साथ पाइप लाइन डाली जाएगी। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने कहा शहर में घर-घर कूड़ा उठवाने के लिए टेंडर कराए जा रहे हैं। नगर निगम प्रकाश विभाग प्रभारी संजय बघेल ने बताया कि 500 लाइटें नई आबादी क्षेत्र में लगाई जाएगी। पार्षद उदय प्रताप ने 13 ग्राम सभाओं में पौधरोपण के साथ ग्राम सभाओं में आए तालाबों को सुंदरीकरण करके सुरक्षित रखने पर जोर दिया। पार्षद पति गेंदालाल राठौर ने बिजली की लाइन ग्रामीण क्षेत्र की होने के कारण दिक्कत को रखा। अनिल लहरी ने सर्विस रोड पर जलभराव को सुधारने पर जोर दिया। पार्षद अजय गुप्ता ने विचार रखे।
विज्ञापन

यह ग्राम सभाएं हुई शामिल.
- आसफाबाद, लालपुर, दीदामई, सैलई, नगला बरी, रसूलपुर मोहम्मदपुर गजमलपुर, सुखमलपुर निजामाबाद, टापा खुर्द, ककरऊ, रेहना, ढोलपुरा, हिमायूंपुर, दतौजी, प्रेमपुर रैपुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों में होगा विकास...
वार्ड एक सैलई, आठ टापाकलां, 11 न्यू रामगढ़, 12 ककरऊ, 15 दखल, 17 सत्यनगर, 18 बांसठ, 19 संत नगर, 20 इंद्रपुरी, 21 लालपुर, 22 आसफाबाद, 24 किशन नगर, 25 ढोलपुरा, 28 हिमायूंपुर द्वितीय, 29 टापाखुर्द, 34 ठारपूठा, 35 नगला भाऊ, 36 नगला पचिया, 38 रेहना, 42 रामनगर, 45 नगला बिश्नू, 47 दुर्गेशनगर, 50 नया रसूलपुर, 52 दीदामई, 57 नगला बरी, 62 नगला गूलरिया, 63 छपरिया व श्रीराम कॉलोनी
रिवेंट योजना के तहत नई आबादी में लगेंगे खंभे
एक्सईएन विद्युत अरविंद कुमार पांडेय के समक्ष नगरनिगम के पार्षदों ने जब कई स्थानों पर विकास कार्य कराने के दौरान खंभों को शिफ्ट किए जाने की दिक्कत को रखा तो उन्होंने सुझाव दिया कि कार्ययोजना बनाने के दौरान यह बात प्रस्ताव में रखे। शासन से उसी के अनुरूप बजट मिलेगा। वहीं, शहरी क्षेत्र सेचुरेट है, नई आबादी में खंभे रिवेंट योजना के माध्यम से हो सकेगा।
...
- तेरह ग्राम सभाओं में विकास की बेहद जरूरत है। नगर निगम की मेयर ने अमर उजाला की पहल पर जो विशेष डीपीआर बनवाने की पहल की है इससे दो लाख से अधिक आबादी को बड़ा लाभ होगा।
अमित गुप्ता समाजसेवी
-नई आबादी का विकास कराने के साथ ही शहर में सफाई के दौरान कर्मचारियों द्वारा दुकानदारों से अभद्रता किया जाना गलत है। नगर निगम प्रशासन को इसमें सुधार करने की ओर ध्यान देना चाहिए।
शैलेंद्र गुप्ता, शालू भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ
- वार्ड आसफाबाद 22 नंबर वार्ड में बिजली के खंभों को लगवाने के लिए विधायक, बिजली विभाग के साथ-साथ हर जगह दौड़ लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम से मुझे इसकी राह मिल सकी।

मीरा शर्मा पार्षद वार्ड 22 नगर निगम फिरोजाबाद।
- शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। लेकिन नई आबादी का विकास कराने की पहल नगर निगम ने की है यह सराहनीय है। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम से 50 करोड़ की विशेष डीपीआर का लाभ नई आबादी वाले एक बड़े इलाके को लाभ मिलेगा।
मोहित अग्रवाल पार्षद नगर निगम फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed