फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dense fog and icy wind increased the cold, people shivered

Firozabad News: घने कोहरे और बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन, ठिठुरे लोग

Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and icy wind increased the cold, people shivered
फिरोजाबाद। लगातार चल रही बर्फीली हवा के साथ शुक्रवार को भी कोहरे ने फिर दस्तक दी। कोहरे और बर्फीली हवा जारी रहने से गलन बढ़ गई। कांचनगरी में कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे धूप भी निकली, लेकिन गलन कम नहीं हो सकी। वहीं, अधिकतम तापमान 21 अधिकतम बढ़ गया व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया। फिलहाल ऐसे मौसम से राहत मिलने की अभी आस नहीं है। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। पिछले कई दिन से बर्फीली हवा चल रही है। वहीं, शुक्रवार को जब लोग जागे तो कोहरे का सामना हुआ। ऐसे मौसम में दृश्यता करीब 10 मीटर होने के कारण सड़कों वाहन रेंगते हुए चले और चालकों को लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह के समय सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। समय पर लोग अपने कार्यालय व अन्य स्थानों पर नहीं पहुंच पाए। दोपहर तक बाजार में भी आवाजाही कम रही। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन चल रही शीतलहर से राहत नहीं मिल सकी। इसके चलते ठंड से लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। अधिकार लोग खासकर बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकलें। शाम होने से पहले ही फिर गलन और बढ़ गई साथ ही कोहरे की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed