फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dengue started gaining momentum, two more patients found positive

Firozabad News: डेंगू पकड़ने लगा रफ्तार, दो और मरीज मिले पॉजिटिव

Tue, 17 Sep 2024 03:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Dengue started gaining momentum, two more patients found positive
फिरोजाबाद। बारिश के साथ ही डेंगू के मामलों में भी इजाफा होने लगा है। सोमवार को दो मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। डेंगू के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। एसीएमओ ने बताया कि बुखार डेंगू का सबसे आम लक्षण होता है। इसके अलावा सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना और आंखों के पीछे दर्द होना भी डेंगू के लक्षण होते हैं। ऐसे लक्षण मिलने पर लापरवाही न करें, लेकिन सरकारी अस्पतालों में दिखाएं।
विज्ञापन

अलीनगर कैंजरा निवासी 36 साल की लीलावती, 10 वर्षीय अंश डेंगू पॉजिटिव आया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि जनपद में डेंगू दो नए मरीज मिले हैं। अब कुल संख्या नौ पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार तीन प्रकार के होते हैं। इनमें पहला साधारण डेंगू बुखार होता है, जो 5 से 7 दिन बाद ठीक हो जाता है। इसके लक्षण जैसे ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार, सिर, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले भाग में दर्द, गले में हल्का दर्द होना, शरीर पर लाल, गुलाबी ददोरे (रैश) निकलना है। दूसरा डेंगू हमरेजिक बुखार (डीएचएफ़) है। इसमें साधारण डेंगू बुखार के लक्षणों के साथ नाक, मसूड़ों, से रक्तस्राव या शौच या उल्टी में खून आना इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed