{"_id":"65f5f82e53c090bce3053824","slug":"demonstration-of-railway-union-regarding-irregularities-in-railway-hospital-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-120412-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर रेल यूनियन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर रेल यूनियन का प्रदर्शन
Sun, 17 Mar 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे की मेंस यूनियन ने शनिवार को रेलवे अस्पताल में चिकित्सकाें की मनमानी एवं अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (एसीएमएस) का घेराव किया। अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने के साथ ही जांच कराकर कार्रवाई की मांग करते हुए एसीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
नार्थ सेंट्रल मेंस यूनियन के शाखा मंत्री अमितपाल सिंह के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी शनिवार दोपहर 12 बजे रेलवे अस्पताल पहुंचे। रेलवे अस्पताल में चिकित्सकों पर मनमानी एवं अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.अविनाश कुमार का घेराव किया गया। शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे अस्पताल में चिकित्सक 15-15 साल से एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं। इसके चलते वह मनमानी कर रहे हैं।
अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं। प्रदर्शन व घेराव के बाद उन्होंने उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन को ज्ञापन देते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शैलेश वर्मा, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, मुदित शर्मा, अखिलेश, मीरानी, अवधेश, श्रवण, कुमार, संतोष कुमार, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।