{"_id":"676eea57e1ec52b80806a843","slug":"demand-to-remove-mangal-bazaar-shopkeepers-met-municipal-commissioner-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-139729-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंगल बाजार हटाने की मांग, नगर आयुक्त से मिले दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंगल बाजार हटाने की मांग, नगर आयुक्त से मिले दुकानदार
Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल ने पुराने हाईवे पुल के नीचे लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार को दूसरी जगह पर स्थानान्तरित कराने की मांग की है। व्यापारी नेताओं की ओर से तीन सूत्री ज्ञापन नगर आयुक्त को दिया गया।
शुक्रवार को व्यापार मंडल पीडी जैन मार्केट का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त ऋषिराज से मिला। नगर आयुक्त को दिये तीन सूत्री ज्ञापन में व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने पुराने हाईवे पुल के नीचे लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार को दूसरी जगह स्थानान्तरित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार स्कूल-कॉलेज व प्रमुख चौराहों के नजदीक मंगल बाजार लगने के कारण जाम की समस्या एवं छोटे-मझौले दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
व्यापारियों ने हनुमान रोड पर जलकल विभाग द्वारा 25 लाख की लागत से डाली जा रही पेयजल पाइप के औचित्य की भी जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधि ने मंगल बाजार दूसरी जगह स्थानान्तरित नहीं कराने पर कोटला चुंगी चौराहा पर धरना व विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त से मिले व्यापारियों में विकास लहरी, प्रकाश अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, ब्रजेश कुमार शामिल थे।