फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand for action against the person who commented on Congress

Firozabad News: कांग्रेस पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 17 Jun 2025 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the person who commented on Congress
शिकोहाबाद। एक युवक ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की। इससे कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि फिरोजाबाद के वीनेश शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के खिलाफ फेसबुक पर 14 जून को अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष यश दुबे ने एक तहरीर थाना शिकोहाबाद पुलिस को दी थी। बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इससे कांग्रेसियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट से माहौल भी बिगड़ने की संभावना है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, पीसीसी सदस्य चन्द्रकांत यादव, शमीम कुरैशी, आशीष तिवारी एवं विजय चतुर्वेदी शामिल हैं। वहीं इस बारे में वीनेश शर्मा का कहना है कि एक पोस्ट एक ग्रुप पर आई थी, जो गलती से दूसरे ग्रुप पर शेयर हो गई थी। मेरी किसी भी राजनीतिक दल के प्रति कोई द्धेष भावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed