{"_id":"586555244f1c1bf471eeae58","slug":"delhi-howrah-rail-route-not-happened-for-a-smooth-transition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुचारु नहीं हुअा दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुचारु नहीं हुअा दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसे के कारण टूंडला स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रेलखंड पर रूरा रेलवे स्टेशन के निकट दुर्घटनाग्रस्त सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस का प्रभाव दूसरे दिन गुरुवार को भी रहा। गुरुवार को भी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका। इसके चलते रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं तमाम ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया।
बता दें कि बुुधवार सुबह 5.22 बजे करीब सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस रूरा रेलवे स्टेशन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेल हादसे से ओएचई टूट गई और रेल लाइन उखड़ गई। इस कारण अप और डाउन का दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पूरी तरह बंद हो गया। हादसे के बाद रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को टूंडला और अन्य स्टेशनों पर ही रद्द कर दिया। वहीं तमाम ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया। इधर, कोहरे के चलते पहले ही लेट चल रहीं ट्रेनें रूट बदलकर चलाई गईं, ऐसे में ये ट्रेनें और अधिक लेट हो गई। ट्रेनों के बिगडे़ संचालन पर रेल प्रशासन को एक बार फिर कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं गुरुवार को भी ट्रेन के बिखरे मलबे को हटाने में रेल प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक को सही करने के लिए रेल प्रशासन को जूझना पड़ रहा है। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक और ओएचई के खंभे और तार लगाने में वक्त लग रहा है। कानपुर, इटावा, टूंडला सहित कई टीमें ट्रैक सही करने में जुटी हैं। गुरुवार मध्य रात्रि तक रेल संचालन सुचारु होने की संभावना है।
रद्द की गई अप-डाउन की ट्रेनें
लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, पटना राजधानी एक्सप्रेस, कालका मेल, संपूण क्रांति एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।
विज्ञापन
टूंडला से कानपुर की ओर चलाई गई ये ट्रेनें
रेल प्रशासन ने देर शाम तक ट्रैक सही होने की संभावना को लेकर डाउन की हावड़ा राजधानी, गोमती एक्सप्रेस, मनवाड़ी एक्सप्रेस, कालका मेल, नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, महानंदा को टूंडला होकर कानपुर की ओर चलाया गया। है। अन्य ट्रेनों को भी ट्रैक दुरुस्त होने के बाद इसी रूट से चलाया गया। अप और डाउन की अन्य ट्रेनों को बदले मार्ग से निकाला गया।
रद्द की गयी पैसेंजर ट्रेनें
कानपुर से टूंडला आने वाली पैसेंजर, फफूंद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर, शिकोहाबाद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर, टूंडला से आगरा जाने वाली पैसेंजर, दिल्ली से कानपुर जाने वाली पैसेंजर।
वरिष्ठ अधिकारी करेंगे घटना की जांच
सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच आयुक्त रेल संरक्षा उत्तर परिमंडल शैलेश कुमार पाठक को सौंपी गई है। वह 30 और 31 दिसंबर को जांच करने के बाद पूरी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।