फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deepak became the district coordinator of Kshatriya Mahasabha

Firozabad News: क्षत्रिय महासभा के जिला संयोजक बने दीपक

Fri, 16 Feb 2024 07:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Feb 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Deepak became the district coordinator of Kshatriya Mahasabha
क्षत्रिय महासभा के जिला संयोजक बने दीपक
विज्ञापन

- महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने जिलाध्यक्ष युगल चौहान को हटाने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव दलवीर सिंह तोमर ने महासभा के जिलाध्यक्ष युगल चौहान को हटाकर दीपक सोलंकी को जिला संयोजक बनाया है। वहीं महासभा के जिलाध्यक्ष रहे युगल चौहान ने कहा कि उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सफलता को देखकर कुछ लोगों की नींद उड़ गई है। इस कारण उनके ऊपर आरोप लगा रहे है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव दलवीर सिंह तोमर एडवोकेट ने वार्ता के दौरान कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष युगल चौहान के द्वारा मेरे ऊपर तानाशाही का रवैया अपनाने जैसे आरोप लगाए है। लेकिन मैं युगल को बेटे के समान समझने के कारण डांटता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम द्वारा इन्कार करने के बाद भी मैंने जिलाध्यक्ष बनवाने का काम किया था। इसके बाद मेरे ऊपर ही आरोप लगाना गलत है,इससे मैं काफी आहत हूं। उन्होंने संगठन को आधार देने के लिए दीपक सोलंकी को महासभा का जिला संयोजक बनाया है। शीघ्र ही संगठन की टीम जिले में गठित करके समाज को सक्रिय किया जाएगा। इस दौरान देवेंद्र सिंह तोमर, शीलेंद्र प्रताप सिंह जादौन, मुनेंद्र सिंह चौहान,दीपक सोलंकी, आनंदपाल सिंह मौजूद थे। जिलाध्यक्ष रहे युगल चौहान ने कहा कि मेरे ऊपर संगठन के लिए काम नहीं करने के जो आरोप दलवीर सिंह तोमर ने लगाए हैं वह गलत है। मैने सौ गांवों में संगठन खड़ा किया है। तिलक कालेज में आयोजित कार्यक्रम में महापंचायत में उनका कोई सहयोग नहीं रहा। वार्ता में मुझे निशाना बनाने से साफ है कि मेरी सफलता के कारण वह तिलमिला गए हैं। जबकि कार्यक्रम में मैंने उन्हें पूरा सम्मान देने का काम किया था।
विज्ञापन


लोकसभा टिकट देने की मांग की
क्षत्रिया महासभा के राष्ट्रीय सचिव दलवीर सिंह तोमर ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू समाज को संगठित कर रहे है। उन्होंने कहा देश 104 लोकसभा सीट क्षत्रिय बहुल हैं। महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह व पूर्व सांसद कुंवर जितेंद्र सिंह को लोकसभा का चुनाव लड़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed