{"_id":"62ab76f398b9925782253622","slug":"death-firozabad-news-agr53714099","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर को मारी गोली, मौत से गुस्साए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर को मारी गोली, मौत से गुस्साए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदर को मारी गोली, मौत से गुस्साए लोग
- नगला मुल्ला और दौकेली के बीच खेतों में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगला मुल्ला और दौकेली के बीच खेतों में किसी शरारती तत्व ने बंदर को एयरगन से गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह लोग खेतों पर गए तो बंदर का शव खून से लथपथ पड़ा। इससे ग्रामीण नाराज हो उठे। सूचना पर मटसेना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर बंदर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बंदर की मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद भी आरोपी के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष बोले, बंदर की हत्या एयरगन से गोली मारकर की गई है। घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। जिससे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके।