फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of youth found in Ramlila Ground

रामलीला ग्रांउड में मिला युवक का शव

Fri, 18 Feb 2022 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Ramlila Ground
फिरोजाबाद। शहर के रामलीला मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान को प्रयास कर रही है। उधर बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान के समीप बृहस्पतिवार सुबह लोग गुजरे तो उनकी नजर मैदान के समीप जमीन पर युवक के शव पर पड़ी। युवक का शव बरामद होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। वहीं बसईमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंते की मढईया के समीप बुधवार सुबह मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। महिला के गले में चोट के निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि महिला के शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर ऋषि कुमार ने बताया कि महिला के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed