फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of a young man found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 11 Mar 2022 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a noose
फिरोजाबाद। हाईवे पर बेहोशी की हालत में महिला को परिजन बुधवार देर रात उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर की रहने वाली शीला देवी (50) के दो पुत्र सोनू और मौनू टूंडला थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल पर निवास करते है। छोटे बेटे मौनू की पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह बुधवार रात हिमायूंपुर से राजा का ताल जा रही थी।
विज्ञापन

मृतका के बेटे मौनू ने बताया कि मां के फोन से किसी व्यक्ति ने बड़े भाई सोनू को फोन किया कि एक महिला नगला भाऊ चौराहा के समीप बेहोशी की हालत में पड़ी है। मौनू ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचा तो मां बेहोश पड़ी थी। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दक्षिण थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार का कहना है कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed