{"_id":"610595158ebc3e663b3531ce","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-noose-accused-of-murder-firozabad-news-agr501935197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव कंथरी में देर रात युवक कमरे में रस्सी का फंदा बना कर पंखे से लटक गया। सुबह शव फंदे पर लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की बहिन का कहना है कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की है। इस की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
कंथरी निवासी सुधीर कुमार (34) पुत्र अजेंट सिंह अपने पिता और सौतेले भाई के साथ घर पर रह रहा था। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक को फंदे पर लटकता देख सौतेले भाई और पिता ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहिन रामादेवी निवासी खेरी एमा थाना एका भी सूचना पर यहां आ गई। रामादेवी का आरोप है कि उसके पिता ने दो शादियां की थी। एक मां से वह और उसका मृतक भाई सुधीर है। सुधीर अपनी सौतेली मां, भाई और पिता के साथ रहता था। आरोप है कि सुधीर को सौतेला भाई और पिता आए दिन परेशान करते थे। उसका कहना है कि उसके भाई ने फांसी नहीं लगाई है। मामले की जांच कर न्याय दिया जाए। दरोगा मोहर अली का कहना है कि युवक ने रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
दो शादी की, लेकिन साथ एक भी नहीं रहती थी
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक सुधीर कुमार ने भी दो शादियां की थी, लेकिन एक भी उसके पास नहीं रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सुधीर शराब पीने का आदी था।