{"_id":"61f58954d892c153d6423791","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-inside-the-house-firozabad-news-agr5226448102","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र की बघेल कॉलोनी निवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र की बघेल कॉलोनी निवासी नितिन कुमार (28) तीन भाईयों में सबसे छोटा था। शनिवार सुबह नितिन का शव कमरे मेें पंखे के कुंदे से फंदे पर लटका मिला। नितिन का शव फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला गृहक्लेश का लग रहा है। नितिन के परिवार के पास करीब 20 बीघा जमीन है। दो दिन पूर्व नितिन को शादी के लिए लड़की वाले देखने के लिए भी आए थे। मामले की जांच की जा रही है।