फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body found on the side of the highway, police investigating

Firozabad News: हाईवे किनारे मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Sun, 05 Oct 2025 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body found on the side of the highway, police investigating
सांकेतिक 
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के इंदुमई गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) के किनारे एक व्यक्ति का रविवार सुबह शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त तेजपाल निवासी जाजूमई के रूप में हुई। तेजपाल पिछले लगभग 2 वर्षों से इंदुमई गांव में किराए पर रह रहा था। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि कि तेजपाल शराब पीने का आदी था, और आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब के सेवन से ही उसकी मृत्यु हुई होगी। थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की जेब से एक पव्वा और 500 रुपये नकद मिली है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed